करण जौहर की पहली हॉरर फिल्म ‘भूत’ में दिखेंगे विक्की

करण जौहर की पहली हॉरर फिल्म ‘भूत’ में दिखेंगे विक्की

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर ने सोमवार को अपनी पहली हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘भूत : पार्ट 1- द हांटेड शिप’ की घोषणा की। इसमें अभिनेता विक्की कौशल को कास्ट किया गया है।

फिल्म की पहली पोस्टर जारी करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, ‘‘प्रस्तुत है ‘भूत-पार्ट 1 - द हांटेड शिप’ की पहली फ्रेंचाइजी, जिसमें नजर आएंगे प्रतिभावान विक्की कौशल। फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह करेंगे। 15 नवंबर 2019 को आ रहे हैं आपके पास।’’

इस परियोजना का संचालन निर्देशक भानु कर रहे हैं, वहीं हीरू यश जौहर, अपूर्वा मेहता, शशांक खेतान और करण संयुक्त रूप से फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म से संबंधित अन्य जानकारियों को उजागर नहीं किया गया है।

(आईएएनएस)

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0