वह मेरे लिए गॉडफादर जैसे हैं, जेडी मजीठिया को लेकर नीना गुप्ता ने सुनाया किस्सा

वह मेरे लिए गॉडफादर जैसे हैं, जेडी मजीठिया को लेकर नीना गुप्ता ने सुनाया किस्सा


बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 

एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों हाल ही में रिलीज हुए स्ट्रीमिंग शो चुंबक में अपने काम को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स को लेकर चर्चा में हैं। शो में उनके काम को दर्शकों की ओर से पसंद किया जा रहा है। अब नीना गुप्ता ने शो के प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया की जमकर तारीफ की है और उनके साथ जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया है। 

एक्ट्रेस ने बताया कि जेडी का व्यवहार उन्हें इतना अच्छा लगा कि उन्हें वह किसी गॉडफादर की तरह लगे। नीना ने जेडी मजीठिया के साथ अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, मैं एक बार शूटिंग के बाद किसी अवॉर्ड फंक्शन में गई थी। संयोग से जेडी भी मेरे पास बैठे हुए थे। जब अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए स्टेज से मेरा नाम पुकारा गया, तो जेडी ने मेरी काफी मदद की। वह तुरंत मेरे साथ खड़े हो गए और मेरे पर्स लेकर स्टेज तक जाने में मेरी मदद की। 

नीना ने कहा, उस वक्त जेडी मुझे किसी गॉडफादर की तरह लगे। उन्होंने मेरा पर्स अपने हाथ में लिया और मुझे स्टेज तक लेकर गए। मुझे थोड़ा अजीब भी लगा कि इतना बड़ा और जाना-पहचाना शख्स मेरा पर्स क्यों उठा रहा है, लेकिन जेडी ने इसको लेकर कोई झिझक नहीं दिखाई। जब मैं अवॉर्ड लेकर वापस आई, तो जेडी ने दोबारा मेरा पर्स अपने हाथ में ले लिया। 

उन्होंने कहा, मैंने जेडी के साथ सिर्फ इसी प्रोजेक्ट पर काम किया है, इसलिए यह व्यवहार दोस्ती की वजह से नहीं था। यह उनकी पर्सनैलिटी है। वह अपने साथ काम करने वाले लोगों को परिवार की तरह ट्रीट करते हैं। उनके साथ एक तरह की फैमिली फीलिंग आती है। वह उन लोगों में से हैं, जिनके पास कोई परेशानी होने पर आप जाकर बात कर सकते हैं। 

चुंबक की बात करें तो यह एक मल्टी-जेनरेशनल कॉमेडी शो है, जिसकी कहानी आज के शहरी भारतीय मोहल्ले के आसपास घूमती है। शो में एक ऐसा पड़ोस दिखाया गया है, जहां छोटी से छोटी खुशी भी सेलिब्रेशन बन जाती है, लेकिन कोई भी परेशानी ज्यादा देर तक प्राइवेट नहीं रह पाती। रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-बड़े किस्सों के बीच खूब हंसी-मजाक और ड्रामा देखने को मिलता है। चुंबक में नीना गुप्ता के साथ सुमित राघवन, संदीपा धर, सुमीत व्यास, देवन भोजानी और मानसी पारेख जैसे कलाकार हैं। शो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। -आईएएनएस

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0