गुरुदासपुर में कसरत करते नजर आए सनी देओल

गुरुदासपुर में कसरत करते नजर आए सनी देओल

गुरुदासपुर। गुरुदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व अभिनेता सनी देओल चुनाव अभियान की व्यस्तता के बावजूद अपने जिम रूटीन के लिए वक्त निकालने का पूरा ख्याल रखते हैं।

गुरुवार को उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर पर सनी (62) की एक वीडियो डाली। वीडियो में वह सुबह कसरत करते दिख रहे हैं।

चिडिय़ों की चहचहाहट के बीच कसरत करते बेटे की वीडियो के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा है, ‘‘लव यू मेरे सत्यवादी बेटे। नेक बंदे हो मालिक के तुम। जीते रहो’’

सूत्रों के अनुसार सनी ने अपने जिम को मुंबई से गुरुदासपुर स्थानांतरित करा लिया है, ताकि वह लोगों के बीच में रह सके।

सनी देओल का गुरुदासपुर से कोई सीधा संबंध नहीं है। हालांकि, उनके पिता धर्मेंद्र पंजाब के पास स्थित औद्योगिक शहर सहनेवाल के रहने वाले हैं। वह जाट सिख हैं।

सनी कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ खड़े हैं। जाखड़ ने 1.92 लाख मतों के अंतर से अक्टूबर 2017 का चुनाव जीता था।

पंजाब में 19 मई को मतदान होगा।

(आईएएनएस)

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0