
शाजान पद्मसी ने अपने पहले सिंगल रातां कालियां से बतौर सिंगर किया डेब्यू
बॉलीवुड डेस्क। मुंबई
एक्टर के तौर पर लोगों का दिल जीतने के बाद, शाजान पद्मसी अब अपने पहले सिंगल के साथ एक नई म्यूज़िकल जर्नी की शुरुआत कर रही हैं। शाजान पद्मसी अब अपनी आर्टिस्ट्री का एक बिल्कुल नया पहलू एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हैं। अपने पहले सिंगल रातां कालियां के साथ वह बतौर सिंगर डेब्यू कर रही हैं। स्क्रीन पर अपनी पहचान बनाने के बाद, शज़ान अब माइक्रोफोन के पीछे अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने जा रही हैं और यह उनकी क्रिएटिव जर्नी का एक नया चैप्टर है।
म्यूज़िक हमेशा से ही शाजान की ज़िंदगी का अहम हिस्सा रहा है। बहुत कम उम्र में बोर्डिंग स्कूल जाने के कारण उन्होंने परिवार से जुड़े रहने के लिए लेटर्स लिखना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने कम उम्र में ही अपने इमोशन्स को एक्सप्रेस करना सीखा। इकलौती संतान होने की वजह से म्यूज़िक भी उनके लिए एक तरह की थेरेपी बन गया।
दो मशहूर हस्तियों की बेटी होने के कारण शाजान का बचपन बेहद क्रिएटिव माहौल में बीता। उनकी मां भारत की पहली पॉप स्टार्स में से एक रही हैं। घर में अक्सर प्लेज़ और म्यूज़िकल्स की रिहर्सल्स होती रहती थीं और एक्टर्स व सिंगर्स का आना-जाना लगा रहता था।
टीनएज में शाजान की दिलचस्पी हाउस म्यूज़िक में बढ़ी। उन्होंने Daft Punk, Modjo और Bob Sinclar जैसे आर्टिस्ट्स से इंस्पिरेशन ली। साथ ही Radiohead, The Cardigans और Natalie Imbruglia जैसे आर्टिस्ट्स के जरिए अल्टरनेटिव पॉप को भी एक्सप्लोर किया। उन्होंने हॉबी के तौर पर म्यूज़िक प्रोडक्शन सीखा और खुद से पियानो बजाना भी सीखा। हालांकि, बड़ी होने के साथ उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग पर फोकस करने के लिए अपने म्यूज़िक पैशन को कुछ समय के लिए रोक दिया और कई पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनीं।
म्यूज़िक में वापसी को लेकर शाजान पद्मसी ने कहा, मैंने एक्टिंग को नहीं चुना, बल्कि एक्टिंग ने मुझे चुना। 22 साल की उम्र में किसी के लिए भी यह एक सपने के सच होने जैसा था, लेकिन मेरे अंदर कहीं गहराई में म्यूज़िक की तरफ एक स्ट्रॉन्ग कॉलिंग थी। अंदर से एक आवाज़ कह रही थी कि क्रिएटिव तौर पर मुझे अभी बहुत कुछ एक्सप्लोर करना है। तभी मैंने अपना गियर बदला और म्यूज़िक को लेकर पूरी तरह जुनूनी होकर उसे फॉलो करना शुरू किया।
इसके बाद शज़ान ने म्यूज़िक को सीरियसली लेने का फैसला किया और अपनी मां के साथ घंटों रियाज़ करने लगीं। उनकी मां ही उनकी इन-हाउस गुरु बन गईं।
शाजान ने बेसिक्स से दोबारा शुरुआत की और खुद को एक स्ट्रॉन्ग वोकलिस्ट बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया। उनकी म्यूज़िकल जर्नी उन्हें यूरोप तक भी ले गई, जहां उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूज़िक सीन के इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ वक्त बिताया। वहां उन्होंने वोकल्स, सॉन्गराइटिंग और पियानो सीखा और धीरे-धीरे अपनी खुद की यूनिक साउंड तैयार की।
भारत लौटने के बाद उन्होंने देश के बढ़ते इंडी म्यूज़िक सीन को करीब से देखा, जिसमें ग्लोबल इन्फ्लुएंसेज़ और इंटरनेशनल एलिमेंट्स का खूबसूरत ब्लेंड देखने को मिल रहा था। यही देखकर उन्हें लगा कि अब अपनी म्यूज़िकल जर्नी शुरू करने का सही वक्त आ गया है।
शाजान के लिए रातां कालियां सिर्फ एक नया सिंगल नहीं, बल्कि उनकी क्रिएटिव जर्नी की एक नई शुरुआत है।
यह गाना प्यार के सफर को दिखाता है, जहां इंसान इमोशनल डिपेंडेंस से निकलकर प्यार की एक सिक्योर और बेहतर समझ तक पहुंचता है। यह एहसास कि सच्चा प्यार किसी खालीपन को भरने के बारे में नहीं, बल्कि ऐसे प्यार को पाने के बारे में है जिसमें आप खुद होकर भी सेफ महसूस करें। रातां कालियां का पूरा गाना 19 अगस्त 2026 को रिलीज़ होगा।
जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां
गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...
क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार






