
जयपुर के प्रतिष्ठित कॉउचर शो में भरतपुर का जलवा, पर्व बुटीक की डांडिया पोशाकों ने बटोरी खूब सराहना
भरतपुर। जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित जयपुर कॉउचर शो में भरतपुर के पर्व बुटीक ने अपनी विशेष डांडिया पोशाकों के माध्यम से फैशन की दुनिया में भरतपुर का नाम रोशन किया। पर्व बुटीक द्वारा तैयार की गई आकर्षक और पारंपरिक डांडिया पोशाकों को मॉडल्स ने जयपुर के भव्य फैशन मंच पर पहनकर रैंप वॉक किया। इन परिधानों में राजस्थान की लोक संस्कृति, गरबा की रंगीन परंपरा और आधुनिक फैशन का खूबसूरत संगम देखने को मिला, जिसे कार्यक्रम में मौजूद निर्णायकों, अतिथियों और फैशन जगत से जुड़े लोगों ने खूब सराहा।
पर्व बुटीक की इन डांडिया पोशाकों की सबसे खास और गौरवपूर्ण बात यह रही कि इन्हें भरतपुर क्षेत्र के जघीना गांव की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के हुनर, मेहनत और रचनात्मकता को फैशन के इतने बड़े मंच से जोड़ने का यह प्रयास अपने आप में खास रहा। गांव की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए परिधानों ने जब जयपुर के प्रतिष्ठित रैंप पर अपनी खूबसूरती बिखेरी तो यह केवल एक फैशन प्रस्तुति नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभा को बड़े मंच पर पहचान दिलाने की एक मिसाल भी बनी।
इस पूरे कलेक्शन की डिजाइनर भरतपुर की हिमानी खुराना रहीं। हिमानी खुराना ने डांडिया की पारंपरिक भावना को आधुनिक परिधान शैली के साथ जोड़ते हुए ऐसा कलेक्शन तैयार किया, जिसमें रंगों, डिजाइन, सजावट और प्रस्तुति के माध्यम से गरबा की उत्सवधर्मिता और फैशन का आकर्षण एक साथ नजर आया। उनकी डिजाइनिंग में पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक फैशन की सोच भी दिखाई दी, जिसने रैंप पर प्रस्तुत इन पोशाकों को एक अलग पहचान दी।
फैशन शो में भरतपुर की मॉडल एवं दीवा क्वीन राजस्थान शगुन भारद्वाज शो स्टॉपर रहीं। शगुन भारद्वाज ने आकर्षक डांडिया परिधान में रैंप पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उनके साथ अन्य मॉडल्स ने भी पर्व बुटीक द्वारा तैयार किए गए परिधानों को पहनकर रैंप वॉक किया और डांडिया की रंगीन और उत्सवी थीम को बेहद प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया।
जयपुर कॉउचर शो में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इसके साथ ही बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां, फैशन जगत से जुड़े जाने-माने चेहरे और अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर भरतपुर के पर्व बुटीक की डांडिया पोशाकों का प्रस्तुत होना जिले के लिए भी गौरव का विषय रहा।
इस फैशन शो में गरबा और ग्लैमर का अनूठा मेल देखने को मिला।
पारंपरिक डांडिया और गरबा की संस्कृति को आधुनिक फैशन के साथ प्रस्तुत करते हुए पर्व बुटीक ने यह दिखाया कि भारतीय लोक संस्कृति को आधुनिक परिधान डिजाइन के साथ किस तरह खूबसूरती से जोड़ा जा सकता है। रैंप पर मॉडल्स की प्रस्तुति, रंग-बिरंगे परिधान और डांडिया की उत्सवी थीम ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।
पर्व बुटीक की डिजाइनर हिमानी खुराना की इस पहल की खास बात यह भी रही कि उन्होंने अपने कलेक्शन को तैयार करने में केवल फैशन और खूबसूरती को ही प्राथमिकता नहीं दी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हुनर को अवसर और पहचान देने का प्रयास किया।
जघीना गांव की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए परिधानों को जयपुर जैसे बड़े फैशन मंच तक पहुंचाकर उन्हें यह संदेश दिया गया कि हुनर किसी शहर या बड़े संस्थान का मोहताज नहीं होता। सही अवसर मिलने पर गांव की महिलाएं भी अपने हुनर और मेहनत के दम पर बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
जयपुर कॉउचर शो में पर्व बुटीक की इस प्रस्तुति ने भरतपुर के फैशन क्षेत्र को भी नई पहचान दिलाई।
एक ओर जहां डिजाइनर हिमानी खुराना ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से भरतपुर की पहचान को जयपुर के फैशन मंच तक पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर झगीना गांव की महिलाओं ने अपने हाथों के हुनर से तैयार परिधानों के जरिए यह साबित किया कि ग्रामीण प्रतिभा में भी फैशन की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाने की पूरी क्षमता है।
पारंपरिक संस्कृति, ग्रामीण महिलाओं का हुनर, डिजाइनर हिमानी खुराना की रचनात्मक सोच और मॉडल शगुन भारद्वाज की शानदार प्रस्तुति ने मिलकर पर्व बुटीक के इस डांडिया कलेक्शन को जयपुर कॉउचर शो की खास प्रस्तुतियों में शामिल कर दिया। भरतपुर से जयपुर तक पहुंची इस पहल ने न केवल फैशन और संस्कृति का खूबसूरत संगम प्रस्तुत किया, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का संदेश भी दिया।
तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय
परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!
जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां






