पहला टी 20 : जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, निकी प्रसाद करेंगी डेब्यू

पहला टी 20 : जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, निकी प्रसाद करेंगी डेब्यू


स्पोर्ट्स डेस्क। रायपुर 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। 20 वर्षीय बल्लेबाज निकी प्रसाद को इस मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला है। विमेन इन ब्लू इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी। सीरीज के अगले मुकाबले 18 और 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेले जाने हैं, जिसके बाद 23-28 अक्टूबर के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में आयोजित होगी। 

रायपुर में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, ड्यू (ओस) फैक्टर को देखते हुए, हम आज पहले फील्डिंग करना चाहेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी तक के सफर को ध्यान में रखते हुए हमारा नजरिया यह है कि आगे चलकर रात में और ओस के बीच कई मैच खेले जाएंगे। 

अपनी प्लेइंग इलेवन चुनते समय हमने निश्चित रूप से इस बात पर विचार किया है। इसीलिए आज हम तीन तेज गेंदबाजों और दो मुख्य स्पिनर्स के साथ उतर रहे हैं, और शेफाली हमारे लिए छठे विकल्प के रूप में मौजूद हैं। इस मुकाबले में दुर्भाग्य से, प्रेमा (रावत), जिंतिमाणी (कलिता), मीनू मणि और कम्मू (कमलिनी) को मौका नहीं मिल पाया है। बेशक, वे सभी अच्छी खिलाड़ी हैं, लेकिन आज के टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से, दुर्भाग्य से उन्हें बाहर रहना पड़ रहा है। 

वहीं, जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने कहा, जिम्बाब्वे ने साल 2026 में काफी क्रिकेट खेला है। मुझे यकीन है कि आप इस चुनौती के लिए तैयार हैं। तमाम मुश्किलों के बावजूद हमने बहुत अच्छी तैयारी की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हमारी सीरीज अच्छी रही थी, और हम उसी लय और आत्मविश्वास को इस सीरीज में भी बरकरार रखना चाहते हैं। हमारी टीम में बहुत अच्छा संतुलन है, जिसमें बेहतरीन कॉम्बिनेशन और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी शामिल हैं। यह काफी युवा टीम है। उम्मीद है कि इस सीरीज से हम बहुत कुछ सीखेंगे और काफी अनुभव हासिल करेंगे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़। 

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वानजुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंडाई मकुशा। 
-आईएएनएस

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0