Dhanteras 2019: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें, जाग जायेगी सोई किस्मत

Dhanteras 2019: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें, जाग जायेगी सोई किस्मत

यह बात हम सभी जानते है कि भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद रावण का वध करके अयोध्या वापस लौटे थे। इसी खुशी मेंं दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी जी के विशेष पूजन का पर्व दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। भगवान कुबेर को लक्ष्मी जी का खजांची कहा जाता है। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है।

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ

(1) सोने या चांदी के सिक्के

कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीदें, उस पर लक्ष्मी माता और गणेश जी का चित्र बना होना चाहिए। इस सिक्के का दिवाली के दिन विधिपूर्वक पूजा करें और अपने तिजोरी में रख दें। यह आपके धन-सं​पत्ति के लिए शुभ लाभकारी साबित होगा।

(2) गोमती चक्र खरीदें

ज्योतिषाचार्य के अुनसार, धनतेरस के दिन आप 11 या 21 गोमती चक्र जरूर खरीद सकते हैं। यह शुभकारी होता है। यह परिजनों की सेहत और समृद्धि को बढ़ाता है। दिवाली के दिन इनका पूजन करें और पीताम्बर यानी पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी आदि में रख दें।

(3) धनिया खरीदें

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदे की परम्परा है। इसे दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजा के समय माता को अर्पित करें। फिर उसके कुछ दाने गमले में बो दें। उसमें अगर स्वस्थ पौधा निकलता है तो पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यदि पौधा सामान्य और पतला है तो आपकी पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0