महिला आरक्षण ना ही इतनी जल्दी आने वाला है और ना भाजपा लागू कर पाएगी : शौर्या सिंह

महिला आरक्षण ना ही इतनी जल्दी आने वाला है और ना भाजपा लागू कर पाएगी : शौर्या सिंह

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की नेता शौर्या सिंह ने महिला आरक्षण विधेयक को राजनीतिक हथकंडा बताते हुए इसकी आलोचना की है। शौर्या सिंह ने कहाकि भाजपा जब-जब महिला आरक्षण या महिला सुरक्षा की बात करती है, तो ये जुमलेबाजी समझ में आता है। क्योंकि महिलाओं के लिए आरक्षण की बात भाजपा ने पिछले चुनावों में भी की थी। जब-जब चुनाव आता है, तब-तब महिलाओं की संवेदनाओं से खेलने का काम ये सरकार करती है। ये एक बड़ा घोटाला है। 

उन्होंने कहा कि अगर महिला आरक्षण लागू होगा तो महिलाओं के लिए अच्छी बात है। ये महिला सुरक्षा की बात करते हैं, तो महिला सुरक्षा का स्तर कितना गिरा है? मणिपुर जैसी घटना बिहार में देखने को मिली है। अगर महिलाओं आरक्षण बिल सामने आता है तो अच्छा है, लेकिन अगर सिर्फ जुमलेबाजी करके वोटबैंक को आकर्षित करने की ये रणनीतियां हैं, तो ये बहुत ही शर्मिंदा करने वाली राजनीति है। 

शौर्या सिंह ने कहा कि ये भाजपा की बड़ी साजिश है। जिस तरह से ये बिल सामने लेकर आए। अगर महिला आरक्षण आता है तो सारी महिलाएं, अन्य पार्टी की महिलाएं भी खुश होंगी। लेकिन हमको और सबको पता है कि आरक्षण ना ही इतनी जल्दी आने वाला है और ना भाजपा लागू कर पाएगी। शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि यह सभी महिलाओं के लिए एक बहुत ही उत्साहवर्धक कदम है। 

ज्योति वाघमारे ने कहा कि मैं इस पहल के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देना चाहती हूं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से, वे देश की आधी आबादी, यानी महिलाओं को संसद में उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान देने जा रहे हैं, और मैं इसका तहे दिल से स्वागत करती हूं। बता दें कि भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने भी केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक महिला सांसद होने के नाते बहुत आनंदित हूं। --आईएएनएस


आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0