ट्विशा शर्मा मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, सास ने की जजों को ताबड़तोड़ कॉल्स

ट्विशा शर्मा मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, सास ने की जजों को ताबड़तोड़ कॉल्स

भोपाल। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। परिजनों के अनुसार, ट्विशा की मौत के अगले ही दिन उनकी सास गिरिबाला सिंह ने कई ताबड़तोड़ कॉल्स किए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन कॉल्स में कुछ ज्यूडिशरी से जुड़े लोगों, जज और जस्टिस स्तर के अधिकारियों को भी कॉल किए गए थे। परिजनों ने मांग की है कि सभी कॉल्स की विस्तृत जांच की जाए ताकि इन कॉल्स के पीछे का असली मकसद सामने आ सके। 

ट्विशा के परिवार ने कई फोन नंबर जारी करते हुए दावा किया है कि ट्विशा की मौत के अगले दिन उसकी सास गिरिबाला सिंह ने कई कॉल्स किए जिनमें से कुछ नंबर ज्यूडिशरी से जुड़े लोगों मसलन जज और जस्टिस स्तर के लोगों के हैं। ट्विशा के परिवार का दावा है कि यह सभी कॉल्स ट्विशा की मौत के अगले दिन किए गए। परिवार का दावा है कि 13 मई को ही सीसीटीवी फुटेज इंस्टॉल करने वाले युवकों को भी गिरिबाला के नंबर से फोन किए गए हैं। 

परिवार ने मांग की है कि इन सभी फोन नंबर्स की पूरी जांच की जाए। साथ ही इन नंबर्स से जुड़े सारे डिजिटल रिकॉर्ड तुरंत सुरक्षित कर लिए जाएं। इनमें शामिल हैं, कॉल डिटेल्स (सीडीआर), टावर लोकेशन, इंटरनेट उपयोग, ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सएप चैट्स और उनका बैकअप, सोशल मीडिया अकाउंट्स, क्लाउड डेटा, लोकेशन हिस्ट्री, कॉल रिकॉर्डिंग्स, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य। परिवार चाहता है कि इन सबकी फॉरेंसिक जांच के लिए सही तरीके से सुरक्षित रखा जाए और किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो सके। 

परिवार ने मांग करते हुए कहा कि आरोपी पक्ष से जुड़े सभी लोगों उनके रिश्तेदार, सहयोगी, वकील, ड्राइवर, घरेलू स्टाफ और घटना से पहले या बाद में ट्विशा या परिवार के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति के फोन रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और डिजिटल गतिविधियों को भी तुरंत सुरक्षित रखा जाए। 

बताते चलें कि ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से उसका पति फरार है और पुलिस उसकी खोज कर रही है। हालांकि, अभी समर्थ सिंह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है और पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर दिया है। दूसरी ओर, बेटी को न्याय दिलाने के मकसद से परिजनों ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की। सीएम ने भरोसा दिलाया है कि न्याय मिलेगा। परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। -आईएएनएस

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0