मैंने अभिनय के लिए ही जन्म लिया 
है और मुझे उम्मीद है कि...

मैंने अभिनय के लिए ही जन्म लिया है और मुझे उम्मीद है कि...

मुंबई। बॉलीवुड में करीब दो दशक से राज कर रहीं अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उनका जन्म अभिनय के लिए हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि वह मरते दम तक अभिनय करती रहेंगी। करीना ने अभिषेक बच्चन के साथ साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था।

इसके बाद वह कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं, जिसमें उड़ता पंजाब, वीरे दी वेडिंग, चमेली, जब वी मेट और अशोका जैसी फिल्में शामिल हैं।

इस बारे में करीना ने कहा, ये 20 साल काफी शानदार रहे हैं। बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का यह सफर बहुत अच्छा रहा। मैंने अभिनय के लिए ही जन्म लिया है और मुझे उम्मीद है कि मैं मरते दम तक अभिनय करती रहूंगी।

अब अभिनेत्री आमिर खान के साथ तीसरी बार लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी।

यहां शनिवार को एले ब्यूटी अवॉर्ड 2019 में उपस्थित रहने के दौरान मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, मैं फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगी, क्योंकि वह काफी खास है, जब सही वक्त आएगा तब हम इस बारे में जरूर बात करेंगे।

इससे पहले करीना आमिर खान के साथ रीमा कागती की तलाश और राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इटियट्स में नजर आ चुकी हैं। (आईएएनएस)

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0