देहरादून में पहले से अधिक बुलंद होगी छात्रों की गूंज : कुमारी सैलजा

देहरादून में पहले से अधिक बुलंद होगी छात्रों की गूंज : कुमारी सैलजा

देहरादूनसिरसा सांसद एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार किस कदर घबराई हुई है, इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि पहले से स्वीकृत कार्यक्रम स्थल की अनुमति रद्द कर अंतिम समय में कार्यक्रम का स्थान बदल दिया गया। 

कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं और छात्रों की आवाज़ को दबाने के ऐसे प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। सांसद ने कहा कि कार्यक्रम का स्थान बदल देने से न तो छात्रों का उत्साह कम होगा और न ही उनकी आवाज़ दबाई जा सकेगी। 

कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड के छात्र बड़ी संख्या में राहुल गांधी से मिलने और शिक्षा, रोजगार, परीक्षा व्यवस्था तथा अपने भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर संवाद करने के लिए उत्साहित हैं। राहुल गांधी लगातार देशभर के युवाओं और छात्रों के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाते रहे हैं, इसलिए छात्रों में उनके प्रति विशेष विश्वास और उत्साह है। 

कुमारी सैलजा ने विश्वास व्यक्त किया कि 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और छात्रों की आवाज़ पहले से भी अधिक बुलंद होकर सामने आएगी। उन्होंने प्रदेश के विद्यार्थियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर अपने विचार रखने का आह्वान किया। सांसद ने बताया कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम 17 जुलाई, शाम 5 बजे, बन्नू स्कूल मैदान, रेसकोर्स, देहरादून में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0