
बिहार की महिलाओं को लेकर तेजस्वी का बयान उनकी छोटी सोच को दिखाता है : शांभवी चौधरी
पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है। इस दौरान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर 40,000 करोड़ रुपए खर्च करके हराने का गंभीर आरोप लगाया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने शुक्रवार को तेजस्वी पर निशाना साधा।
शांभवी चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, तेजस्वी यादव का अपना नजरिया है कि कैसे जनहित की योजना को धरातल पर उतारा जाता है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि योजनाओं को महिलाओं को सशक्त करने के लिए कार्यान्वित किया गया है। 2025 ही नहीं बल्कि 2005 से ही ऐसी बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं हैं जो महिलाओं और बच्चियों को सशक्त, पढ़ाने और बढ़ाने के लिए लागू की गई हैं। ऐसे में अगर तेजस्वी यादव ऐसा कह रहे हैं कि सरकार ने 40,000 करोड़ रुपए उन्हें हराने के लिए खर्च किए हैं, तो यह उनकी छोटी सोच है।
सांसद ने तेजस्वी के 10,000 में बिकने वाले बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा, तेजस्वी का आरोप दिखाता है कि उनका आचरण और संस्कार कैसा है। सदन के अंदर कोई ऐसे शब्द का प्रयोग करे, वह भी महिलाओं को लेकर, और वहीं जनहित के कार्य पर सवाल उठाए, तो उनकी विचारधारा और आचरण का पता चलता है।
उन्होंने लोकसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।
शांभवी चौधरी ने कहा, राहुल गांधी कुछ नहीं कर पाएंगे। वे सिर्फ पूरे देश और सदन का समय बर्बाद कर रहे हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर कहते थे कि सदन का समय देश का समय होता है। जो जनप्रतिनिधि वहां पर चुनकर जाते हैं, उन्हें देशहित और अपने क्षेत्र के अहम मुद्दों पर चर्चा करनी है। वहां पर नीति निर्माण करना है।
शांभवी चौधरी ने कहा, सरकार बार-बार कह रही है कि विपक्ष को जिस भी मुद्दे पर चर्चा करनी है, वह करे। सरकार उसका जवाब देने के लिए तैयार है।
सदन की मर्यादा और नियम के तहत ही काम करें। लेकिन, विपक्ष सदन के समय को बर्बाद करता है, जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत पहली बार निर्वाचित सांसद को होती है। विपक्ष प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं। जो लोग राजनीति में आना चाहते हैं, उनके लिए वे बहुत ही गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं।
-आईएएनएस
पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं
5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद
लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत






