
दिल्ली में बनेगी सबसे ऊंची 45 मंजिली रिहायशी इमारत
नई दिल्ली। देश की राजधानी में 45 मंजिल एक आलीशान इमारत बनने जा रही है
जिसके ऊपरी मंजिल से पूरी दिल्ली का नजारा देखा जा सकता है। मध्य दिल्ली के
करोलबाग इलाके में निर्माणाधीन यह इमारत राजधानी की सबसे ऊंची इमारत होगी।
अब तक सिविक सेंटर को सबसे ऊंची इमारत माना जाता है जिसमें 28 मंजिल हैं।
अति समृद्ध व साधन संपन्न लोगों के लिए आलीशान रिहायशी सुविधायुक्त इस
इमारत को विकसित करने के लिए दिल्ली के युनिटी ग्रुप और इटली के लग्जरी
ब्रांड वर्ससाचे ने गुरुवार को साझेदारी की घोषणा की।
इटली दूतावास
में इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यूनिटी ग्रुप के डायरेक्टर
हर्षवर्धन बंसल ने कहा, ‘‘भारत में विलासितापूर्ण रिहायश की मांग तेजी से
बढ़ रही है और आपूर्ति का भारी अभाव है। हम सही मायने में यहां
विलासितापूर्ण आवास प्रदान करने के मकसद से ही अमेरीलिस का विकास कर रहे
हैं।’’ यूनिटी ग्रुप के डायरेक्टर गोविंद अग्रवाल ने कहा, ‘‘इस रिहायशी
टावर से कनॉट प्लेस, राष्ट्रपति भवन, लाल किला, जामा मस्जिद समेत अन्य
इलाकों का नजारा देखना संभव होगा।’’
वर्साचे एस. पी. ए. के
वल्र्डवाइड लाइसेंसिंग व होम डिवीजन की डायरेक्टर गैबरीला सारासिनो ने कहा,
‘‘भारत हमारे ब्रांड के लिए तेजी से उभरता एक बड़ा बाजार है। वर्साचे को
इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में महारत हासिल है और यूनिटी ग्रुप के साथ हम
दिल्ली में बेहतर अहसास दिलाने वाली रिहायशी सुविधा प्रदान करने जा रहे
हैं।’’
हर्षवर्धन बंसल ने कहा कि यूनिटी ग्रुप दिल्ली में इससे पहले
मॉल, व्यासायिक भवन, परिसर का निर्माण किया है। पहली बार ग्रुप रिहायशी
इमारत बनाने जा रहा है, जोकि उच्च आय वर्ग के लोगों (एचएनआई) के लिए है।
पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं
परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!
क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार






