
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
बॉलीवुड डेस्क। मुंबई
अभिनेता संजय खान की बेटी और एंटरप्रेन्योर सुजैन खान ने शनिवार को अपनी मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। सुजैन ने मां जरीन खान को अपनी सबसे बड़ी चीयरलीडर, मोटिवेटर बताया।
सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर मां के लिए एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और उनका पूरा परिवार मां जरीन के साथ मजेदार पल बिता रहे हैं।
सुजैन ने लिखा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, चीयरलीडर, मोटिवेटर और वो इंसान, जो मुझे मेरे होने का एहसास करवाती है। मेरी खूबसूरत मम्मी, आप मेरे अंदर ही कहीं हो, जब तक हम फिर से नहीं मिलते और साथ में नाचते-गाते नहीं हैं। मुझे यकीन है स्वर्ग आपकी वजह से और भी मजेदार हो गया होगा।
सुजैन की बहन फराह अली खान ने भी अपनी मां की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, जैसे ही दुनिया रोशनी का त्योहार मनाने की तैयारी कर रही है, मुझे उस रोशनी की याद आ रही है जो मेरी मां हमारे जीवन में और कई अन्य लोगों के जीवन में लेकर आई थीं।
आज, मेरी मां जरीन संजय खान को गुजरे एक साल हो गए हैं। हमारी जिंदगी की रोशनी को गए हुए एक साल हो गया है और इस साल, उनकी पहली पुण्यतिथि दीपावली की पूर्व संध्या पर पड़ रही है।
अपनी मां के साथ दीपावली के पुराने त्योहारों के पलों को याद करते हुए उन्होंने लिखा, मेरी माँ को सजना-संवरना, हंसी-मजाक, मिलना-जुलना, इन सबका उत्साह बहुत पसंद था। वह हर मौके को पूरे दिल से मनाती थीं। उन्हें जिंदगी और लोगों से प्यार था। उनमें लोगों को प्यार और अहमियत का एहसास कराने का एक खास तरीका था, चाहे वह परिवार हो, दोस्त हों या कोई ऐसा व्यक्ति, जिससे वह अभी-अभी मिली हों।
पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, मां, आपको गए हुए एक साल बीत गया है, लेकिन मेरा मानना है कि रोशनी कभी सच में गायब नहीं होती। वो बस अपना रूप बदल लेती है। आपकी रोशनी हमारे जरिए और उन सभी लोगों के जरिए जिंदा है जिनकी जिंदगी को आपने अपनी दयालुता, गर्मजोशी और प्यार से छुआ। आपको जिंदगी से प्यार था, मां और जिंदगी ने भी आपको वापस प्यार किया। जब तक हम दूसरी तरफ फिर से नहीं मिलते मम्मा। मैं तुम्हें हमेशा जिऊंगी और हमेशा प्यार करूंगी। -आईएएनएस
पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं
काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय






