माता वैष्णो देवी के दरबार में सोनू निगम ने गाए भजन

माता वैष्णो देवी के दरबार में सोनू निगम ने गाए भजन

कटरा। प्रख्यात गायक सोनू निगम ने वैष्णो देवी के दरबार में भजन गाकर इस साल माता के भक्तों के लिए नवरात्रि के पावन अवसर को और भी खास बना दिया। सोनू ने एक खास कार्यक्रम माता की भेंटें में अपने गायन की प्रस्तुतिकरण की। इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई है, जिसमें जम्मू के कटरा में मां के दरबार में सोनू को माथे पर जय माता दी के पट्टे को बांधे गाते हुए देखा जा सकता है।

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को महानवमी के दिन किया गया था, जिसे नवरात्र के उत्सव का आखिरी दिन माना जाता है।

सोनू ने हाल ही में ब्रिटेन में भी परफॉर्म किया जहां उन्हें वार्षिक 21वीं सेंचुरी आइकन अवार्ड्स में मैग्नीफिशियेंट परफॉर्मिग आर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
(आईएएनएस)

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0