खादी को प्रमोट कर खुद को भाग्यशाली समझती हैं गायिका राजाकुमारी, शाहरुख खान की किंग को लेकर दिया हिंट

खादी को प्रमोट कर खुद को भाग्यशाली समझती हैं गायिका राजाकुमारी, शाहरुख खान की किंग को लेकर दिया हिंट


बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 
19 मार्च से लेकर 22 मार्च तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लैक्मे फैशन वीक का रविवार को आखिरी दिन है। इस बार खादी इंडिया ने नवधारा शोकेस के जरिए लैक्मे फैशन वीक में खादी के एक्सक्लूसिव और स्टाइलिश परिधानों को ग्लोबल मंच पेश किया। खास बात यह रही कि शो में खादी और मेड इन इंडिया को प्रमोट करने के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी हिप-हॉप सिंगर-रैपर राजाकुमारी पहुंचीं। सिंगर ने अपनी लाउड आवाज से फैंस का दिल जीता और खादी को प्रमोट किया। 

शो का हिस्सा बन गायिका राजाकुमारी बहुत खुश हैं। उन्होंने मेड इन इंडिया गाना गाते हुए कहा कि वह खादी फैशन शो में प्रस्तुति देकर बेहद उत्साहित हैं और खुश हैं कि लोगों को उनका गाना पसंद आया। उन्होंने बातचीत में कहा, संगीत और फैशन दोनों ही एक दूसरे से जुड़े है और पूरे विश्व को जोड़ते हैं। मेरे लिए यह भी जरूरी है कि लोग मेरे गानों के अलावा मेरे फैशन के बारे में जानें। जिन लोगों को मेरी तरह फैशन से प्यार है, उनके लिए यह बेहतरीन मंच है। 

अपने आउटफिट के बारे में बात करते हुए मेड इन इंडिया सिंगर ने बताया कि उन्होंने भारतीय फैशन डिजाइनर श्रुति सांचेती का डिजाइन किया हुआ स्टाइलिश आउटफिट पहना है, जिसमें चेक पैटर्न के अलावा खादी का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें खादी के साथ-साथ सिल्क को भी मिक्स किया गया है, जिसकी वजह से आउटफिट काफी स्टाइलिश लग रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने खादी पर गर्व होना चाहिए और इसे ऐसे ही ग्लोबल मंच पर पहचान दिलाने की कोशिश करनी चाहिए। 

गायिका राजाकुमारी का मानना है कि खादी बहुत प्यारा और मुलायम फैब्रिक है। पहले उन्हें खादी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें पता चला कि खादी से कपड़े बनाने में कितनी मेहनत करनी पड़ती है। बता दें कि सिंगर ने शाहरुख खान की फिल्म जवान का टाइटल ट्रैक लिखा और गाया था। अब संभावना है कि वो शाहरुख की फिल्म किंग में भी जा सकती हैं। किंग को लेकर सवाल पूछने पर सिंगर ने बताया कि वे फिलहाल इस पर कोई बात नहीं करेंगी क्योंकि पहले सुहाना से बात करनी होगी।

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें

क्या सचमुच लगती है नजर !

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0