त्रिपुरा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर तुरंत देखें परिणाम

त्रिपुरा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर तुरंत देखें परिणाम

अगरतला। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीबीएसई ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और कक्षा 12वीं (उच्च माध्यमिक) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे और परिणाम जारी होने की बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। 

त्रिपुरा 10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले टीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद अपनी कक्षा अनुसार उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 या मध्यमा परीक्षा परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा; वहां अपना क्रमांक संख्या और पंजीकरण संख्या दर्ज करें। इसके बाद परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

रिजल्ट को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट निकाल लें। बता दें कि इस वर्ष त्रिपुरा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च के बीच और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 30 मार्च के बीच राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिनमें दोनों ही कक्षाओं से 50,000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। 

पिछले वर्ष त्रिपुरा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल को घोषित किए थे। पिछले वर्ष कक्षा 10वीं में छात्रों का कुल पासिंग प्रतिशत 86.53 फीसदी और कक्षा 12वीं में 79.29 प्रतिशत स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए थे। पिछले वर्ष साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 25 छात्रों ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई थी, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 20 छात्रों के नाम टॉप-10 में शामिल थे। -आईएएनएस

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0