
श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
श्रीगंगानगर। श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन की ओर से हनुमानगढ़ रोड पर स्थित एक होटल में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेनू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तीज पर्व की खुशियों को साझा किया।
समारोह के दौरान नृत्य एवं गीत-संगीत, विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताएं, खान-पान तथा सेल्फी स्टैंड सहित अनेक आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। ओर सभी को रिटर्न गिफ्ट दिए। इस अवसर पर डॉ. अमृतपालकौर, जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, रेनू शर्मा, सीमा दाहूजा, रंजना मुजाल तथा नीलम काठपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं कला का प्रदर्शन करने के साथ-साथ आपसी मेलजोल, सामाजिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में ममता सहारण ने मिस तीज का खिताब अपने नाम किया। विजेता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महिलाओं ने गीत-संगीत एवं नृत्य के साथ तीज पर्व का आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में पिंकी मित्तल, ऋतु बंसल, रजनी चौधरी, तमन्ना मित्तल, मंजू जैन, सीमा गोयल, काजल अरोड़ा, ज्योति अग्रवाल, पूनम ढींगरा डिंपल अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। पूरे समारोह में पारंपरिक संस्कृति, उत्साह और आपसी सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली। फाउंडेशन की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।
ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स
बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके
गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव






