अभिनेत्री सोहा अली खान रविवार को मनाएंगी 48वां बर्थ डे, फिल्मों के साथ लेखन में भी आजमाया हाथ

अभिनेत्री सोहा अली खान रविवार को मनाएंगी 48वां बर्थ डे, फिल्मों के साथ लेखन में भी आजमाया हाथ


बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 

हिंदी फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान इस रविवार को अपना 48वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए हम आपको उनके परिवार, शिक्षा, करियर और निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं। सोहा अली खान एक प्रसिद्ध अभिनेत्री होने के साथ लेखिका है। 

उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को पटौदी परिवार में हुआ। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे, जबकि उनकी मां शर्मिला टैगोर दिग्गज अभिनेत्री हैं। सोहा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उनके बड़े भाई बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान और बड़ी बहन सबा अली खान हैं। 

अभिनेत्री करीना कपूर खान उनकी भाभी हैं और पूर्व भाभी अभिनेत्री अमृता सिंह थीं। वह अभिनेत्री सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की मौसी है। इनके अलावा तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान उनके भांजे हैं। सोहा अली खान की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई नई दिल्ली के द ब्रिटिश स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बैलिओल कॉलेज से आधुनिक इतिहास में ग्रेजुएशन और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री प्राप्त की। 

सोहा अली ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में बंगाली फिल्म इति श्रीकांत और हिंदी फिल्म दिल मांगे मोर से की। इसके बाद अभिनेत्री ने वर्ष 2006 में फिल्म रंग दे बसंती की, जिसमें उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया है। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। उन्होंने खोया खोया चांद, मुंबई मेरी जान, साहेब बीवी और गैंगस्टर, घायल वंस अगेन आदि कई फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेरा। बहुत कम लोग जानते हैं कि सोहा अली खान लेखिका भी है। 

उन्होंने द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस नामक पुस्तक लिखी है, जिसे पाठकों ने काफी पसंद किया। इसके अतिरिक्त, सोहा विभिन्न सामाजिक कार्यों और एनजीओ से जुड़ी हुई हैं। अभिनेत्री ने 25 जनवरी 2015 को अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की। कपल एक बेटी के माता-पिता है, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है। -आईएएनएस

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

वक्ष का मनचाहा आकार पाएं

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0