आईपीएल 2021 के शेष मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होंगे : BCCI

आईपीएल 2021 के शेष मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होंगे : BCCI

नई दिल्ली । आईपीएल 2021 के शेष मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईएएनएस से कहा, आईपीएल के शेष मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।

फ्रेंचाइजों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल 2021 के सीजन को गत चार मई को स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल के इस सीजन में 31 मैच शेष हैं।

टूर्नामेंट के शेष मुकाबले यूएई में कराए जाएंगे और उम्मीद है कि यह टी20 विश्व कप से कुछ समय पहले ही होंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हालांकि, टी20 विश्व कप की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

टी20 विश्व कप का आयोजन भारत में होना है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बीसीसीआई इसे यूएई या ओमान में करा सकती है।

भारत में कोरोना की स्थिति खत्म नहीं होने के कारण बीसीसीआई ने आईसीसी से टी20 विश्व कप की मेजबानी पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए 28 जून तक का समय मांगा है।

टी20 विश्व कप का आयोजन अगर 18 अक्टूबर से होता है तो इसके और आईपीएल के बीच तीन दिन का समय रहेगा।

आईसीसी ने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि घरेलू और आईसीसी टूर्नामेंट के बीत कोई निर्धारित अंतराल का होना जरूरी नहीं है।

आईसीसी के अधिकारी ने कहा, हम टी20 विश्व कप की तारीखों और आयोजन स्थल की घोषणा जुलाई में करेंगे। हम इस बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। लेकिन आईसीसी इवेंट के लिए किसी भी तरह के अंतराल का नियम नहीं है। आईसीसी को पिच और ग्राउंड तैयार करने के लिए 10 दिन चाहिए होते हैं लेकिन यह मानक है कोई नियम नहीं।

उन्होंने कहा, बाकी की चीजें बीसीसीआई और आईसीसी के बीच चल रही हैं। हम लोग इस बारे में बाद में बात करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि खिलाड़ियों को आईपीएल से टी20 विश्व कप में शिफ्ट करने के लिए कम समय मिलेगा। इस पर शुक्ला ने कहा कि कम दिन के अंतर से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में टेस्ट नहीं खेलने वाले देशों के बीच मुकाबला होना है।

टी20 विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें पांच टेस्ट नहीं खेलने वाले देश शामिल हैं।

पापुआ न्यू गुएना, द नीदरलैंड्स, नीमिबिया, स्कॉटलैंड और ओमान जैसे देश भी इसमें हिस्सा लेंगे। शुरूआत में कमजोर टीमों के बीच ओमान में मुकाबले होंगे।

आईसीसी ने हालंकि, कहा कि वह इस बारे में कुछ पुष्टि नहीं कर सकता, क्योंकि चीजें अभी भी वर्कआउट की जा रही हैं।

भारत के जुलाई में प्रस्तावित श्रीलंका दौरे को लेकर शुक्ला ने कहा कि इस पर काम किया जा रहा है और अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।
(आईएएनएस)

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips

क्या सचमुच लगती है नजर !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0