अब हमारा परिवार पूरा है. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

अब हमारा परिवार पूरा है. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी


बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने परिवार बढ़ाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। मीरा ने कहा है कि वह और शाहिद अब तीसरा बच्चा नहीं चाहते और उनका परिवार पूरा है। हाल ही में मीरा करीना कपूर खान के चैट शो व्हाट वीमेन वॉन्ट में पहुंचीं, जहां दोनों ने शादी, रिश्तों, परिवार और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चर्चाओं पर खुलकर बात की। शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में मीरा और करीना के बीच हुई मजेदार बातचीत की झलक देखने को मिली। 

प्रोमो में करीना ने मीरा से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में अब तक की सबसे अजीब अफवाह कौन-सी सुनी है? इस पर मीरा ने बताया कि उनके और शाहिद के तीसरे बच्चे को लेकर अक्सर अटकलें लगाई जाती हैं। मीरा का जवाब सुनकर करीना ने मजाकिया अंदाज में कहा, हो भी सकता है। इस पर मीरा ने तुरंत जवाब दिया, बिल्कुल नहीं, हमारा परिवार पूरा हो चुका है। इससे पहले करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो के सेट से मीरा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और उन्हें एक प्यारी इंसान बताया था। 

मीरा ने करीना की पोस्ट को रीशेयर करते हुए उन्हें शो में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया। मीरा और करीना की इस मुलाकात ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि करीना कपूर और शाहिद कपूर एक समय रिलेशनशिप में थे। दोनों की गिनती बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में होती थी। करीना और शाहिद की मुलाकात साल 2004 में फिल्म फिदा की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने चुप चुप के, 36 चाइना टाउन और जब वी मेट जैसी फिल्मों में साथ काम किया। 

हालांकि, साल 2007 में फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। करीना ने अक्टूबर 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की। दोनों के दो बेटे हैं, तैमूर और जहांगीर। वहीं, शाहिद कपूर ने जुलाई 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। इस कपल के भी दो बच्चे हैं, बेटी मीशा और बेटा जैन। -आईएएनएस

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0