नोआह, लाना ने ‘टू ऑल द बॉयज...3’ की शूटिंग शुरू की

नोआह, लाना ने ‘टू ऑल द बॉयज...3’ की शूटिंग शुरू की

लॉस एंजेलिस। नोआह सेंटिनियो और लाना कोंडोर ने इस बात का ऐलान किया है कि वे दोनों ‘टू ऑल द बॉयज आई हैव लव्ड बिफोर’ के तीसरे संस्करण की शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि इस नेटफ्लिक्स फिल्म के दूसरे भाग का प्रीमियर 12 फरवरी को होगा।

दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसका ऐलान किया। सेंटिनियो द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में ये दोनों कलाकार यह कहते नजर आ रहे हैं : ‘‘दोस्तों! हम ‘टू ऑल द बॉयज...3’ के सेट पर हैं। हम ‘टू ऑल द बॉयज...3’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह अब तक की सबसे शानदार बात थी कि हमने इसे लंबे समय तक एक सीक्रेट की तरह से छिपाकर रखा और यह काफी मुश्किल था।’’

सेंटीनियो ऑरिजिनल फिल्म में पेट्रिक के किरदार में हैं।

दोनों ने साथ ही कहा, ‘‘आप सभी बेहद सपोर्टिव रहे हैं और आपने बहुत प्यार और सब्र दिखाया है। इसलिए हम बताना चाहते हैं कि हमारी फिल्म जल्द ही आ रही है। क्य, आपको और ज्यादा चाहिए? ‘टू ऑल द बॉयज ...पी.एस. आई स्टिल लव यू’ का प्रीमियर 12 फरवरी को होगा।’’
(आईएएनएस)

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0