नायरा बनर्जी ने बताया, कैसे एक वीडियो कॉल ने बदल दी उनकी फिल्मी दुनिया

नायरा बनर्जी ने बताया, कैसे एक वीडियो कॉल ने बदल दी उनकी फिल्मी दुनिया

मुंबई। अभिनेत्री नायरा बनर्जी अपनी आने वाली फिल्म वन टू चा चा चा को लेकर काफी चर्चाओं में है। यह फिल्म कॉमेडी, अफरा तफरी और किरदारों से भरपूर मनोरंजन का जबरदस्त पैकेज है। इस फिल्म में अभिनेता आशुतोष राणा लीड रोल में हैं। नायरा बनर्जी ने अपनी फिल्म, अनुभव और अभिनय सफर के बारे में खुलकर बात की। नायरा बनर्जी ने कहा, फिल्म की कहानी सुनते ही मैंने तुरंत इसका हिस्सा बनने की ठान ली थी। 

निर्देशक और लेखक अभिषेक ने मुझे वीडियो कॉल के जरिए पूरी कहानी सुनाई। उस समय मैं दुबई में थी, उन्होंने करीब दो घंटे तक कहानी इतनी ऊर्जा, भाव और उत्साह के साथ सुनाई कि मेरे होश उड़ गए। मुझे कहानी की हर बारीकी और भावना को समझाया। उसी वक्त मैंने तय कर लिया कि मुझे यह फिल्म करनी है। 

फिल्म के कास्ट के बारे में नायरा बनर्जी ने कहा, जब मैंने जानना चाहा कि कौन-कौन इसमें काम कर रहा है, तो मेरे लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम आशुतोष राणा था, जो चाचा के रोल में थे। मैंने उन्हें हमेशा गंभीर और सशक्त किरदारों में देखा है; ऐसे में इस नई भूमिका में उन्हें देखना बिल्कुल नया और ताजगी भरा अनुभव लगा। 

उन्होंने कहा, मुकेश तिवारी, अभिमन्यु सिंह, आनंद जोशी, ललित प्रभाकर और हर्ष मायर जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण लेकिन सीखने वाला रहा। मेरे ज्यादातर सीन अभिमन्यु सिंह और आशुतोष राणा के साथ थे, जिनके सामने अपनी एक्टिंग बनाए रखना आसान नहीं था। 

नायरा बनर्जी ने अपने किरदार की खासियत के बारे में बताते हुए कहा, शूटिंग के पहले दिन से ही मुझे डांस करने का मौका मिला। मेरा डांस शेड्यूल कई दिनों तक चला। फिल्म का यह गाना इश्क ढिशूम अब ट्रेंड कर रहा है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसका ऐसा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। 

नायरा बनर्जी ने आशुतोष राणा के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती बिहारी एक्सेंट था। मैंने पहले ऐसा रोल कभी नहीं किया था। लेकिन आशुतोष के साथ रोमांटिक सीन करते समय उस एक्सेंट में काम करना मेरे लिए बेहद मजेदार और प्यारा अनुभव साबित हुआ। सेट पर हर वक्त मजेदार माहौल रहता था। कोई ना कोई हमेशा मजाक करता रहता था और सभी एक-दूसरे की एक्टिंग देखकर हंसते रहते थे। कभी-कभी मुझे मुंह पर हाथ रखना पड़ता था ताकि शूटिंग के दौरान हंसी ना फूटे। 

क्या सचमुच लगती है नजर !

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0