ममूटी की फिल्म ऑनलाइन हुई लीक, एफआरआई दर्ज

ममूटी की फिल्म ऑनलाइन हुई लीक, एफआरआई दर्ज

तिरुवनंतपुरम। यहां की एर्नाकुलम पुलिस ने रविवार को उन लोगों के खिलाफ एंटी-पायरेसी का मामला दर्ज किया है जिन पर कथित तौर पर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित सुपरस्टार ममूटी की फिल्म ममंगम को ऑनलाइन अपलोड करने का आरोप है। इसे हाल के दिनों में निर्मित सबसे महंगी मलयालम फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म को पिछले हफ्ते 45 देशों में रिलीज किया गया था।

फिल्म से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, हमने तीस सदस्यों की एक टीम का गठन किया था जिसने अब पता लगाया है कि फिल्म को इंटरनेट पर अपलोड किया गया है और जिन्होंने भी ऐसा किया है उनकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

यह फिल्म 18वीं शताब्दी में मालाबार क्षेत्र में भरथप्पुझा नदी के तट पर आयोजित ममंगम उत्सव की कहानी को बयां करती है।

यह फिल्म गुरुवार को 45 देशों में 2,500 स्क्रीन पर रिलीज की गई, हालांकि इसके ठीक दो दिनों बाद फिल्म इंटरनेट पर उपलब्ध थी। (आईएएनएस)


बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0