आशुतोष राणा को डेट कर रही थीं रेणुका शहाणे, माधुरी दीक्षित ने पूछा था- क्या तुम उनके बारे में पक्का जानती हो

आशुतोष राणा को डेट कर रही थीं रेणुका शहाणे, माधुरी दीक्षित ने पूछा था- क्या तुम उनके बारे में पक्का जानती हो


बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 

अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने मराठी रियलिटी क्विज शो कोण होणार करोड़पति में अभिनेता आशुतोष राणा के साथ अपने रिश्ते से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब माधुरी दीक्षित को उनके और आशुतोष के रिश्ते के बारे में पता चला था, तो एक्ट्रेस ने उनसे एक खास सवाल पूछा था। 

दरअसल, शो में रेणुका की मुलाकात फिल्म हम आपके हैं कौन की को-स्टार माधुरी दीक्षित से हुई। इस दौरान अभिनेत्री प्रिया बेर्डे भी मौजूद थीं। शो में तीनों ने पुरानी यादें ताजा कीं। इस दौरान रेणुका ने आशुतोष राणा के साथ अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, जब माधुरी को हमारे रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने मुझसे पूछा, क्या तुम उनके बारे में पक्का जानती हो? मैंने उनसे कहा, हां, कम से कम अभी तो मुझे ऐसा ही लगता है। 

बातचीत का माहौल तब और मजेदार हो गया, जब उनसे पूछा गया कि आशुतोष राणा किससे डरते हैं। इस पर रेणुका ने बिना देर किए जवाब दिया, मुझसे! उनका यह मजाकिया जवाब सुनकर माधुरी दीक्षित और प्रिया बेर्डे अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। बता दें कि रेणुका और माधुरी ने हम आपके हैं कौन में साथ में काम किया था। 

रेणुका ने जहां बड़ी बहन पूजा का किरदार निभाया था, वहीं माधुरी छोटी बहन निशा के रोल में नजर आई थीं। रेणुका की जोड़ी मोहनीश बहल के साथ और माधुरी की जोड़ी सलमान खान के साथ थी। यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। 

फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और आज भी इसके गाने और किरदार लोगों को याद हैं। रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों ने साल 2001 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम शौर्यमान और सत्येंद्र हैं। 

आशुतोष राणा अपनी पत्नी के लिए अक्सर प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। 7 अक्टूबर को रेणुका के जन्मदिन पर भी उन्होंने एक भावुक संदेश साझा किया था। उन्होंने अपनी पत्नी को प्यार से उमा कहकर संबोधित किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों, सफलता और लंबी उम्र की कामना की। -आईएएनएस

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0