गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा अनुराधा पौडवाल का लाइव कॉन्सर्ट

गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा अनुराधा पौडवाल का लाइव कॉन्सर्ट

खास खबर। जयपुर 
गुलाबी नगरी की 1 अगस्त की शाम कृष्ण भजनों के नाम होगी। जयपुर का गुप्त वृन्दावन धाम पद्मश्री अनुराधा पौडवाल का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित कर रहा है। मशहूर गायिका की लाइव परफॉरमेंस देखने के लिए पूरे जयपुर से लोग जुड़ेंगे। यह कॉन्सर्ट मानसरोवर के दीप स्मृति ऑडीटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। 
अनुराधा पौडवाल इसमें अपने प्रसिद्द कृष्ण भजनों को गाएंगी और अपने सुरों से आध्यात्मिक समां बांधेंगी। अनुराधा पौडवाल को भजन क्वीन कहा जाता है। उन्होंने देश की अलग अलग भाषाओं में 9000 से भी ज़्यादा गाने गाये हैं। प्रख्यात गायिका के मनमोहक कृष्ण भजनों को सुनने के लिए जयपुर की जनता अति उत्साहित है। 

पद्मश्री अनुराधा पौडवाल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका हैं और पिछले 40 सालों से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। बॉलीवुड में प्लेबैक सिंग के बाद उन्होंने अपना पूरा समय भजन और श्लोकों को दिया और अब तक सैकड़ों भक्ति एल्बम रिलीज़ कर चुकी हैं। गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित इस कॉन्सर्ट में अनुराधा अपनी सुरीली आवाज़ के जादू से सबको मोहित करेंगी और ऑडिटोरियम की फ़िज़ा में सुरों की लहरियाँ बांधेंगी।

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0