केजरीवाल वीडियो-कांफ्रेंसिग के जरिए सी-40 सम्मेलन को संबोधित करेंगे

केजरीवाल वीडियो-कांफ्रेंसिग के जरिए सी-40 सम्मेलन को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। केंद्र से डेनमार्क के कोपेनहेगन में सी-40 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में जाने की इजाजत नहीं मिलने के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वायु प्रदूषण के खतरे से निपटने के उपाय पर सत्र आयोजित करेंगे और सात शहरों के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। दिल्ली सरकार ने यहां गुरुवार को यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा, केजरीवाल ने सत्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपना संबोधन देने के सम्मेलन आयोजकों के आग्रह को स्वीकार कर लिया है, जिसका शीर्षक ब्रीद डीप्ली एंड सिटी सोल्यूशन फॉर क्लीन एयर है।

मुख्यमंत्री पेरिस, कोपेनहेगन, लॉस एंजिलिस, बार्सिलोना, पोर्टलैंड और लीमा के मेयरों के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस संबोधित करेंगे।

केजरीवाल संभवत: दिल्ली में बीते पांच वर्षो में वायु प्रदूषण घटाने के अपने अनुभवों को साझा करेंगे।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री संभवत: इस बारे में अपने अनुभवों को साझा करेंगे कि कैसे दिल्ली, शहर की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लगाने के लिए सम-विषम योजना को लागू करने वाले विश्व का पहला शहर बना, जिसकी वजह से दिल्ली में वायू प्रदूषण में कमी आई।

सी-40 सिटीज जलवायु से संबंधित कड़े कदम उठाने और ज्यादा स्वस्थ्य और टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए दुनिया के 90 अग्रणी शहरों को जोड़ता है।

केंदीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केजरीवाल को इजाजत इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि यह मेयर-स्तर का सम्मेलन है। (आईएएनएस)

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0