कविता कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड में पूरे किए शानदार 50 साल, लंबे करियर में दिए कई हिट गाने

कविता कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड में पूरे किए शानदार 50 साल, लंबे करियर में दिए कई हिट गाने

मुंबई। आज मैं ऊपर आसमां नीचे, हवा हवाई, के सरा सरा, मेरा पिया घर आया और प्यार हुआ चुपके से जैसे आइकॉनिक गाने देने वाली मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। गायिका ने अपने क्राफ्ट से अपनी अलग पहचान बनाई और कई हिट फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी। 

गायिका ने हाल ही में बॉलीवुड में 50 साल पूरे कर लिए हैं। सिंगिंग रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में उनकी इस उपलब्धि को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया गया। दरअसल, शो के एक खास एपिसोड में कविता कृष्णमूर्ति ने शिरकत की। इस दौरान सभी ने मजेदार अंदाज में उन्हें सरप्राइज दिया। 

शो के होस्ट चैनल द्वारा जारी किए गए हालिया प्रोमो में होस्ट आदित्य नारायण कविता को एक बैट भेंट किया। इस मंजर को देख जज और कंटेस्टेंट्स हैरान थे कि आखिर मामला क्या है। इसके बाद आदित्य ने सभी को बताया कि 2026 में कविता जी बॉलीवुड में 50 साल, यानी आधी सदी पूरी कर लेंगी। 

उन्होंने कहा, यह इंडस्ट्री ऐसी है जहां ज्यादातर लोगों का करियर 5 साल भी नहीं चल पाता, लेकिन कविता जी ने यहां 50 साल तक काम किया है। यह उनकी मेहनत और लगन का कमाल है। शो में अपनी मौजूदगी पर कविता ने कहा, इंडियन आइडल हमेशा से संगीत का एक बड़ा उत्सव रहा है। यहां इतने जुनूनी और टैलेंटेड युवा गायकों को देखकर बहुत अच्छा लगता है। 

कंटेस्टेंट्स ने अपने गानों में इतनी ईमानदारी और भावनाएं डालीं कि दिल छू गया। हर परफॉर्मेंस अपने आप में खास थी। तमिल परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिग्गज पार्श्वगायिका कविता कृष्णमूर्ति ने हिंदी सहित 45 से अधिक भाषाओं में 50,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। 

उन्हें 90 के दशक की हिंदी फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज के लिए जाना जाता है। 2005 में पद्मश्री से सम्मानित कविता को चार फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं। गायिका ने 1980 में मांग भरो सजना गाने से शुरुआत की, लेकिन मिस्टर इंडिया (1987) के हवा-हवाई ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। -आईएएनएस

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0