कार्तिक आर्यन के सम्मान में कस्टमाइज्ड पोस्टल स्टैम्प

कार्तिक आर्यन के सम्मान में कस्टमाइज्ड पोस्टल स्टैम्प

लखनऊ। अभिनेता कार्तिक आर्यन को एक खास सम्मान मिला है। लखनऊ पोस्ट ऑफिस ने उन्हें एक कस्टमाइज्ड पोस्टल से सम्मानित किया है।
कार्तिक फिलहाल लखनऊ में ही हैं और अपनी आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्हें यह सम्मान लखनऊ मुख्यालय क्षेत्र के डाक सेवा निदेशक कृष्ण कुमार यादव के द्वारा दिया गया।

यादव ने कहा, ‘‘हम कार्तिक को कुछ ऐसा देना चाहते थे जिन्हें वह हमेशा याद रखें। स्टैम्प कलेक्शन का हिस्सा बनने से ज्यादा खास और क्या हो सकता है? यह हमारी एक नई पहल है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘जब हमने कार्तिक के साथ स्टैम्प साझा की तो वह बेहद उत्साहित हुए। वह यह जानना चाहते थे कि कोई इसका इस्तेमाल किस तरह से कर सकता है। हमने उन्हें बताया कि इनका इस्तेमाल न केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों को पत्र लिखने के लिए किया जा सकेगा। वह बहुत खुश थे।’’
(आईएएनएस)

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0