तनुश्री मेरी बैकबोन हैं : इशिता दत्ता

तनुश्री मेरी बैकबोन हैं : इशिता दत्ता

मुंबई। तुनश्री दत्ता को हाल ही में टीवी शो बेपनाह प्यार के सेट पर देखा गया, जिसमें उनकी बहन इशिता दत्ता काम कर रही हैं। बड़ी बहन तनुश्री को प्यार से दी कहने वाली इशिता ने कहा, दी कुछ साल पहले अमेरिका चली गई थीं और इसलिए वह मिलने सेट पर नहीं आ सकती थीं। पहली बार उन्होंने मुझे कैमरे के सामने परफॉर्मेस करते देखा। वह बेहद खुश हुईं। दीदी को अच्छा समय गुजारते देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। पूरा यूनिट उनकी मौजूदगी से खुश था और उन्हें सहज महसूस कराने की कोशिश की।

इशिता ने यह भी बताया कि कैसे तनुश्री ने उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद की।

उन्होंने कहा, तनुश्री ने मुझे मेकअप करना सिखाया जबकि मैं ब्रश भी ढंग से पकड़ना नहीं जानती थी। उन्होंने मुझे तब एक्टिंग स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया, जब मैं अपने व्यक्तित्व और अभिनय को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थी। यहां तक उन्होंने शहर के सबसे अच्छे फोटोग्राफरों से मेरा फोटो शूट कराया। उन्होंने मुझे मेरा सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रोत्साहित किया। आज मैं बड़ी फिल्मों में से एक में और शहर के बड़े टीवी प्रोडक्शन हउस में से एक में काम कर रही हूं। कई लोग नहीं जानते कि मेरी बहन मेरी बैकबोन रही है।

पिछले साल तनुश्री तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए खुलकर बोला था। उन्होंने कहा था कि 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। उनके मामले के बाद भारत में हैशटैगमीटू मूवमेंट ने जोर पकड़ लिया और कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न संबंधी अपने बुरे अनुभव साझा किए। (आईएएनएस)

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0