आईपीएल फ्रेंचाइजी बेंगलोर ने जारी किया नया लोगो

आईपीएल फ्रेंचाइजी बेंगलोर ने जारी किया नया लोगो

बेंगलुरू। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शुक्रवार को अपना नया लोगो लांच किया जिसके साथ टीम लीग के आगामी सीजन में उतरेगी, जो 29 मार्च से शुरू हो रहा है। इस नए लोगो में स्वर्ण के रंग में शेर को दर्शाया गया है।

बेंगलोर के चेयरमैन संजीव चुरीवाला ने इस लांच के मौके पर कहा, नए ब्रांड को लाने के पीछे मकसद हमारे शेर को नया रूप देना है। इस लोगो में लगातार मनोरंजित करने और प्रशंसकों के लाथ जुड़ने रहने की प्रतिबद्धता है।

उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि इस विजन को दोबारा जीने और लागू करने तथा क्रिकेट के जुनून का जश्न मनाने के लिए नई पहचान की जरूरत थी।

2008 से अभी तक खिताब से महरूम रहने वाली बेंगलोर ने बुधवार को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपना नाम और लोगो हटा लिया था, जिसके बाद कई तरह से सवाल उठने लगे थे।
(आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0