देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 2902 हुई, 68 की हो चुकी है मौत

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 2902 हुई, 68 की हो चुकी है मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या कुल मिलाकर 2902 हो गई है, जबकि 2650 लोग अभी भी इस वायरस से संक्रमित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 183 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। देश भर में मरने वालों की संख्या 68 तक पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 601 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इन्हीं 24 घंटे के भीतर 12 मौतें भी हुईं हैं। इसी खबर के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 184 लोग ठीक हो चुके हैं।

ध्यान रहे कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच भारत में फंसे 112 फ्रेंच नागरिकों को एयर इंडिया के विशेष विमान से पेरिस ले जाया जा रहा है। विमान ने शनिवार सुबह उड़ान भरी है। यह विमान पहले मुंबई जाएगा और फिर वहां से सीधे पेरिस के लिए उड़ान भरेगा। यह सभी फ्रेंच नागरिक कोच्चि, बेंगलुरु और मुंबई में फंसे थे। (आईएएनएस)

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0