
विमेंस टी20 एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा, पावरप्ले में कभी न हुआ था ऐसा
स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई
भारत ने विमेंस एशिया कप 2026 में थाईलैंड के विरुद्ध रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। भारत विमेंस टी20 एशिया कप के शुरुआती 6 ओवरों में 60 रनों का आंकड़ा छूने वाला पहला देश बन गया है।
भारत ने रविवार को थाईलैंड के विरुद्ध शुरुआती 6 ओवरों के खेल में 1 विकेट खोकर 65 रन बनाए। इसी के साथ उसने अपने पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
टीम इंडिया ने साल 2022 में बांग्लादेश के विरुद्ध विमेंस एशिया कप के मुकाबल में पावरप्ले के खेल तक बगैर कोई विकेट गंवाए 59 रन बनाए थे।
इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर श्रीलंकाई टीम है, जिसने साल 2026 में यूएई के विरुद्ध शुरुआती 6 ओवरों में 58/1 का स्कोर खड़ा किया था। भारत इस लिस्ट में चौथे और पांचवें पायदान पर भी है। टीम इंडिया ने साल 2024 में पाकिस्तान के विरुद्ध 6 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 57 रन बनाए थे। साल 2024 में ही भारतीय महिला टीम ने यूएई के विरुद्ध पावरप्ले के खेल तक 3 विकेट खोकर 56 रन जुटा लिए थे।
रविवार को दुबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के मामले मे दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। मंधाना 10,756 रन के साथ दूसरे पायदान पर हैं, जबकि मिताली राज 10,868 रन के साथ शीर्ष पर हैं।
सूजी बेट्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 10,740 रन जुटाए हैं।
विमेंस एशिया कप 2026 के तीसरे मैच में थाईलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम में प्रतिका रावल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर रही हैं। वहीं, थाईलैंड की नियमित कप्तान नारुमोल चाईवाई चोटिल होने के कारण इस मैच से बाहर हैं। उनके स्थान पर थिपचा पुथावोंग यह जिम्मा संभाल रही हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन:
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, एन श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदिनी शर्मा।
थाईलैंड की प्लेइंग इलेवन:
नत्थाकन चंथम, नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर), चानिदा सुथिरुआंग, सुलेपोर्न लाओमी, ओन्निचा कामचोमफू, थिपचा पुथावोंग (कप्तान), फन्निता माया, एफिसारा सुवानचोनराथी, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना, नन्नाफट चाइहान और नाओमी हैमिल्टन। -आईएएनएस
परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!
5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में






