अलका लांबा के पिता के घर चोरी, 10 मिनट में तीन नकाबपोश उड़ा ले गए सारी सेविंग्स

अलका लांबा के पिता के घर चोरी, 10 मिनट में तीन नकाबपोश उड़ा ले गए सारी सेविंग्स

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पिता के घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी दी। यह घटना दिल्ली के सी ब्लॉक टैगोर गार्डन इलाके में हुई है, जहां उनके 88 वर्षीय पिता रहते हैं। अलका लांबा ने पहले एक्स पोस्ट पर लिखा कि रात 3 बजे 3 चोर एक साथ पापा (88) के घर सी ब्लॉक टैगोर गार्डन में घुसे। सारी सेविंग्स सब चुरा कर ले गए। राजधानी दिल्ली में अब कोई अपने घर तक में सुरक्षित नहीं है और न ही उनके घर अब सुरक्षित हैं। चोर-अपराधियों को किसी का कोई डर नहीं रहा। दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। भगवान का शुक्र है कि पिता जी पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

उन्होंने दूसरे एक्स पोस्ट पर लिखा कि पिता के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज से सब पता चलता है कि 3 नकाबपोश आदमी सुबह के 6:15 मिनट पर घर के अंदर घुसते हैं और 10 मिनटों में सब साफ करके एक ही बाइक से भाग जाते हैं। पूरे इलाके में इसके बाद एक डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस चाहे तो हर सीसीटीवी की जांच कर अपराधियों तक आसानी से पहुंच सकती है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से अपील की है कि वह इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान करे। 


अलका लांबा ने बताया कि पहली लीड पहले ही डीसीपी नॉर्थवेस्ट को सौंप दी गई है। अलका लांबा ने चिंता जताते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में अब कोई अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। चोर-अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि उनके पिता पूरी तरह सुरक्षित हैं। अलका लांबा वर्तमान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। 


उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय छात्र संघ से की। वह 1995 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन की अध्यक्ष चुनी गईं और बाद में एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं। इसके बाद वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। फरवरी 2015 में वह चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा की विधायक बनीं। 2019 में पार्टी के भीतर मतभेदों और अनादर का हवाला देते हुए उन्होंने आप छोड़ दी और दोबारा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। -आईएएनएस

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0