Faag Fusion: पिंकसिटी जयपुर में रंगों और रागों से सजी यादगार संध्या

Faag Fusion: पिंकसिटी जयपुर में रंगों और रागों से सजी यादगार संध्या

जयपुर। हुनर फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम Faag Fusion रंग, संगीत और उमंग के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम अपर्णा वाजपेई जी के आस्तिका इंटरटेनमेंट के प्रसिद्ध गायिको ने फाग और होली के पारंपरिक एवं आधुनिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। 

कार्यक्रम की संस्थापक एवं अध्यक्ष भावना बंसल ने अपने स्वागत संबोधन में कहा Faag Fusion महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने की एक पहल है। जब हुनर को अवसर मिलता है, तो हर सपना साकार होता है। हुनर है तो मुमकिन है केवल हमारा स्लोगन नहीं, बल्कि हमारा विश्वास है। 

इस अवसर पर सफारी होटल के ऑनर पवन गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हुनर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करते हैं। 

कार्यक्रम में मुक्त चड्ढा, संध्या नागर, संध्या असवाल, पूनम शर्मा सुबे सिंह, निशा शर्मा एवं ममता जैन, ‌ राधा कृष्ण व सुदामा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण थीम, पिंक ड्रेस कोड और आकर्षक सेल्फी पॉइंट ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। 

इस सफल आयोजन में हुनर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट रिया हिम्मतरामका, शैली अग्रवाल, वंशिका सिंघल, सीमा शर्मा, कुसुम खंडेलवाल, रचना जैन, अमृता दुबे, पिंकी पाटनी की टीम हुनर का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों, कलाकारों, स्पॉन्सर्स और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया। हुनर फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप