दीपिका कक्कड़ ने एयरलाइन पर गैर-पेशेवर बर्ताव का आरोप लगाया

दीपिका कक्कड़ ने एयरलाइन पर गैर-पेशेवर बर्ताव का आरोप लगाया

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने एक कमर्शियल एयरलाइन के क्रू पर गैर-पेशेवर बर्ताव करने का आरोप लगाया है। दीपिका ने रविवार को इंस्टाग्राम पर गो एयर एयरलाइन से मुंबई से लखनऊ जाने के अनुभव के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, वाह गो एयर! हम उड़ान भरने के लिए तैयार हैं..आपकी उड़ान जी82610, 45 मिनट लेट है। मैंने आपके क्रू से पूछा तो उन्हें भी देर होने के कारण के बारे में नहीं पता था। मैंने आपके ग्राउंड स्टाफ से पूछा तो उसने बताया कि पायलट नहीं आया है, हमें और 20 मिनट लगेंगे, किसी ने भी यह जहमत नहीं उठाई कि यात्रियों को बताया जाए कि उड़ान एक घंटे लेट होने वाली है। फ्लाइट के अंदर बैठे क्रू के सदस्यों ने कहा कि उन्हें घोषणा करने का अधिकार नहीं है, तो फिर कौन यात्रियों को बताएगा? 45 मिनट बीत चुके हैं और हम अभी भी इंतजार कर रहे हैं। बहुत बढ़िया कर रहे हैं आप सभी, मुझे मानना पड़ेगा।

दीपिका अपने पति और ननद के साथ यात्रा कर रही थीं। (आईएएनएस)

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0