दलाई लामा ने ओडिशा ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर जताया दुख

दलाई लामा ने ओडिशा ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर जताया दुख

धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शनिवार को ओडिशा ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं, जो इस त्रासदी में घायल हुए हैं और प्रभावित हुए हैं।

मैं बहुत सराहना करता हूं कि राज्य सरकार और अन्य एजेंसियां, जिनमें केंद्र सरकार भी शामिल है, इस दुखद दुर्घटना से घायलों और अन्य लोगों को चिकित्सा उपचार और सहायता प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

ओडिशा के लोगों के साथ एकजुटता के प्रतीक के रूप में, दलाई लामा ट्रस्ट (डीएलटी) चिकित्सा उपचार के साथ-साथ राहत और बचाव प्रयासों के लिए दान कर रहा है।

जैसा कि आप जानते हैं, मुझे कई बार ओडिशा जाने का अवसर मिला है और आपसे मिलने का सम्मान भी मिला है।

शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के डिब्बे ओडिशा के बालासोर जिले में पटरी से उतर गए, इसमें 261 लोगों की मौत हो गई और लगभग 900 लोग घायल हो गए।(आईएएनएस)ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0