शास्त्री ने दिए संकेत, टी20 विश्व कप के बाद छोड़ सकते हैं पद

शास्त्री ने दिए संकेत, टी20 विश्व कप के बाद छोड़ सकते हैं पद

लंदन । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने संकेत दिए हैं कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या आईसीसी टी 20 विश्व कप टीम इंडिया के साथ मुख्य कोच के रूप में उनका आखिरी मैच होगा, इस पर शास्त्री ने द गार्जियन से कहा, मुझे ऐसा इसलिए विश्वास है क्योंकि मैंने वह सब हासिल कर लिया है जो मैं चाहता था।

उन्होंने कहा, टेस्ट क्रिकेट में पांच साल नंबर-1 रहना, ऑस्ट्रेलिया में दो बार और इंग्लैंड में एक बार जीत हासिल करना। मैंने माइकल आर्थरटन से बात की और कहा कि मेरे लिए कोरोना काल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उनके घर में हराना काफी बड़ा है। हम इंग्लैंड में 2-1 से आगे रहे और जिस तरह लॉर्ड्स और द ओवल में खेला वो खास रहा।

शास्त्री ने कहा, हमने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में दुनिया के हर देश को उनके ही घर में मात दी है। अगर हम टी20 विश्व कप जीत जाते हैं तो यह सबसे महत्वपूर्ण बात होगी। मैं एक बात पर विश्वास करता हूं कि कभी भी अपने स्वागत के आगे अधिक न रुकें। मैं कहूंगा कि मैंने बहुत कुछ हासिल किया है। कोविड साल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से उनके घर में आगे रहना, यह क्रिकेट में मेरे चार दशकों का सबसे संतोषजनक क्षण है।

लंदन में किताब के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने के कुछ दिन बाद शास्त्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उनके साथ चार सहायक स्टाफ आईसोलेशन में गए। फिर सहायक फिजियो योगेश परमार भी कोरोना की चपेट में आए और भारत तथा इंग्लैंड के बीच होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया।

शास्त्री ने कहा, मेरे 10 दिनों में मुझे गले में खराश के अलावा एक भी लक्षण नहीं था। मेरा कभी तापमान ज्यादा नहीं रहा और मेरा ऑक्सीजन स्तर हर समय 99 फीसदी था। मैंने अपने आइसोलेशन के 10 दिनों तक कोई दवा नहीं ली, एक भी पैरासिटामोल नहीं ली। मैं लोगों से कहता हूं कि एक बार जब आप डबल जैबड हो जाते हैं, तो यह 10 दिनों का फ्लू होता है। (आईएएनएस)

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0