लखनऊ जिला सत्र न्यायालय में बम से हमला, कई वकील घायल

लखनऊ जिला सत्र न्यायालय में बम से हमला, कई वकील घायल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को जिला सत्र न्यायालय में कुछ बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। हमले में लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं बम फटने से कई अन्य वकील भी जख्मी हो गए हैं। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि मामला दो वकीलों के बीच विवाद से शुरू हुआ, जिसके बाद एक ने देसी बम से दूसरे पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, वकीलों के दो गुटों में टकराव का मामला है। बम फेंकने वाला युवक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं, इस हमले में कुछ लोगों घायल भी हुए हैं।

इसमें संजीव लोधी के सिर पर चोट आई, बम उनके सिर पर फेका गया था। सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इस घटना से वकीलों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है।

पीड़ित वकील संजीव लोधी ने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा, मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। गुंडे व अराजक तत्व बम व असलहे लेकर कैसे पहुंच गए, यह बड़ा सवाल है। (आईएएनएस)


क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0