बेन एफ्लेक ने मनाई शराब छोडऩे की पहली सालगिरह

बेन एफ्लेक ने मनाई शराब छोडऩे की पहली सालगिरह

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक ने अपने शराब छोडऩे के 365 दिन पूरे कर लिए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने पहली सालगिरह मनाई।

एक सूत्र के अनुसार, एफ्लेक ने अक्टूबर में खुलासा किया था कि उन्होंने एक उपचार केंद्र में जहां वह शराब की लत को छोडऩे का संघर्ष कर रहे थे, वहां 40 दिन पूरे किए हैं। आधिकारिक तौर पर गुरुवार को उन्होंने इसके एक साल पूरे होने की जानकारी दी।

एफ्लेक के एक करीबी सूत्र ने पीपल डॉट कॉम को बताया, ‘‘बेन अपने सुधार और जीवन दोनों में एक अच्छे स्थान पर हैं। वह लगातार एक अच्छे पिता व दोस्त बनना चाहते हैं।’’

एफ्लेक्स को आखिरी बार नेटफ्लिक्स के ‘ट्रिपल फ्रंटियर’ में देखा गया था।
(आईएएनएस)

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0