अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने बेटे का नाम रखा अरिक

अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने बेटे का नाम रखा अरिक

मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिड्स ने अपने नवजात बेटे का नाम अरिक रखा है।
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अरिक का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, ‘‘यह खूबसूरत चीज खुशियों के आंसू, आभार और रोशनी से बनी हुई है। हमारी जिंदगी में एक इंद्रधनुष का उदय हुआ है। हम काफी धन्य, कृतज्ञ और ढेर सारी खुशी महसूस कर रहे हैं। जूनियर रामपाल हमारी जिंदगी में तुम्हारा स्वागत है।’’

अर्जुन ने आगे लिखा, ‘‘सभी के अनुग्रह, प्यार और खूबसूरत शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद। बेबी अरिक रामपाल को हैलो कहिए।’’

अर्जुन ने अप्रैल में इस बात की पुष्टि की थी कि वह और ग्रैब्रिएला माता-पिता बनने वाले हैं। गैब्रिएला ने 18 जुलाई को अरिक को जन्म दिया।

 अर्जुन ने इससे पहले पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया संग शादी की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं जिनके नाम माहिका और मायरा हैं। पिछले साल ये दोनों अपनी 20 साल की शादी के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए।

(आईएएनएस)

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0