IPL-13 के उद्घाटन मैच को 20 करोड़ लोगों ने देखा : जय शाह

IPL-13 के उद्घाटन मैच को 20 करोड़ लोगों ने देखा : जय शाह

दुबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शनिवार को खेले गए उद्घाटन मुकाबले को करीब 20 करोड़ लोगों ने देखा। शाह के अनुसार, यह किसी भी देश में किसी भी खेल के उद्घाटन मुकाबले को देखने वालों के हिसाब से सबसे ज्यादा संख्या है।

आईपीएल-13 का उद्घाटन मुकाबला शनिवार को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार की चैंपियन मुंबइ इंडियंस को पांच विकेट से हराया था।

जय शाह ने ट्विटर पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को टैग करते हुए लिखा, आईपीएल के उद्घाटन मैच ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। बीएआरसी के अनुसार, इस मैच को 20 करोड़ लोगों ने देखा। यह किसी भी देश में किसी भी खेल के उद्घाटन मुकाबले को देखने वालों के हिसाब से सबसे ज्यादा संख्या है।

कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई के तीन स्थानों पर खेला जा रहा है। इसका फाइनल 10 नवंबर को होगा, जिसके आयोजन स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी। (आईएएनएस)

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0