
चीन में पुलिस स्टेशन पर हमले में 13 मरे
बीजिंग। चीन के झिंजिंयाग क्षेत्र स्थित पुलिस थाने में शनिवार को हुए एक हमले में 13 लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कुछ हथियारबंद लोग एक वाहन में सवार होकर झिंजियांग के पुलिस थाने में घुस आए और वहां विस्फोट कर दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए 13 लोग हथियारबंद हमलावरों में से थे। ये सभी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए।






