महबूबा मुफ्ती ने छात्रा से रेप और हत्या मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग की

महबूबा मुफ्ती ने छात्रा से रेप और हत्या मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग की


पॉलिटिकल डेस्क। श्रीनगर 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छात्रा की रेप और हत्या दुख जताते हुए जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने दुख जाताया है। इसके साथ उपराज्यपाल से इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग की है। 

महबूबा मुफ्ती ने एक्स पोस्ट में कहा, किश्तवाड़ के छत्रु में एक स्कूली छात्रा के साथ रेप और उसकी हत्या की घटना महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का कोई आम मामला नहीं है। यह हमारे समाज की अंतरात्मा पर एक गहरा और नासूर बन चुका घाव है। दस दिन बीत जाने के बाद भी, इस बर्बर अपराध पर छाई खामोशी पीड़ित परिवार के दुख को और बढ़ा रही है और न्याय व्यवस्था में लोगों का भरोसा कम कर रही है। 

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा, अगर अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी गई, तो ऐसे घिनौने अपराध बिना किसी डर के होते रहेंगे। मैं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आग्रह करती हूं कि वे इस मामले को तुरंत क्राइम ब्रांच को सौंप दें ताकि इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और तय समय-सीमा के भीतर जांच हो सके। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन और संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। 

किश्तवाड़ के एसएसपी नरेश सिंह ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए लोगों में एक सरकारी स्कूल का टीचर शामिल है, जिस पर बार-बार यौन शोषण का आरोप है। साथ ही, उसका भाई और जिला अस्पताल किश्तवाड़ का एक दिहाड़ी मजदूर भी घटना में शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि दो आरोपियों की पहचान मोहम्मद इशाक और रियाज अहमद शेख के तौर पर हुई है, जबकि दिहाड़ी मजदूर सफाई कर्मचारी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि टीचर ने कई महीनों तक नाबालिग का बार-बार रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। छत्रू इलाके में गर्भपात की कोशिश के बाद 20 अगस्त को नाबालिग लड़की की मौत हो गई। छत्रू पुलिस को 20 अगस्त को लड़की की संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी मिली। शुरू में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। 

एसएसपी ने कहा, जांच के दौरान ऐसे सबूत सामने आए जिनसे गंभीर अपराध होने का पता चला। इसके बाद इस मामले को छत्रू पुलिस स्टेशन में एफआईआर में बदल दिया गया। एसएसपी ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि टीचर ने अपने भाई के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और गर्भ गिराने के लिए दवाएं दी। -आईएएनएस

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0