अकाल मृत्यु से बचाएगा यह मंत्र, बढ़ेगी आयु

अकाल मृत्यु से बचाएगा यह मंत्र, बढ़ेगी आयु

हम जिवन में ऐसी कई समस्याओं से घिरे होते हैं कि उनका समाधान नहीं मिल पाता। ऐसे में हम इधर उधर भटकते रहते हैं। हिन्दु धर्म के शास्त्रों और पुराणों में कुछ मंत्रों का उल्लेख किया गया है। जिनका जप करके आप ऐसी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। जीवन में आने वाली कई गंभीर समस्याओं को दूर किया जा सकता है। कुछ मंत्र कार्यसिद्धि के लिए सिद्ध किए जाते हैं तो कुछ मंत्र जीवन में आनेवाली कई गंभीर समस्याओं को दूर करने के लिए जपे जाते हैं।
 
प्रसन्न होते है भगवान शिव

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए वैसे तो कई तरह के मंत्रों का जप किया जाता है। लेकिन महामृत्युंजय मंत्र एक ऐसा मंत्र है जो भगवान शिव को बहुत प्रिय है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्‌॥

महामृत्युंजय मंत्र में इतनी शक्ति है जिससे इंसान मौत पर भी जीत हासिल कर सकता है। इस मंत्र से न सिर्फ भगवान शिव प्रसन्न होते हैं बल्कि ये मंत्र असाध्य रोगों से मुक्ति और अकाल मृत्यु से बचाने के लिए भी जाना जाता है। बीमारी, दुर्घटना, पाप ग्रहों के प्रभाव को दूर करने, मौत को टालने, आयु बढ़ाने के अलावा समस्त समस्याओं के समाधान के लिए सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जप करने का विधान है।



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0