आइए जानते हैं हैप्पी और हेल्दी रहने का राज

आइए जानते हैं हैप्पी और हेल्दी रहने का राज

पेटू ना बनें
भोजन करना हमारे लिए जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। खाना जहां स्वास्थ्य और सौंदर्य को बरकरार रखता है वहीं अधिक खाना यानी कि पेटू होना इन दोनों चीजों को चौपट कर देता है। अच्छे-खासे शरीर पर अतिरिक्त चढी हुई चर्बी बदसूरती तथा बीमारियों को निमंत्रण देती चली जाती है। ऎसा आहार जिसमें चिकनाई का प्रयोग अधिक से अधिक किया गया हो, हर हाल में शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। पेट की आवश्यकता पूरी करने के लिए यदि ताजे फल, दूध, हरी सब्जियां, दही, सूप, ज्यूस और अनाज का पर्याप्त मात्रा में सेवन किया जाए तो बिना किसी प्रसाधन के ही त्वचा की ताजगी और शरीर की फिटनेस बनाए रखी जा सकती है। सही खानपान से आप सुगठित देह और कांतिवान त्वचा को बनाए रख सकती हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0