रिश्तों को मजबूत करने के लिए जरूरी है रोमांस

रिश्तों को मजबूत करने के लिए जरूरी है रोमांस

रिलेशनशिप में अपने साथी से प्रेम को बनाए रखने के लिए रोमांस का होना बहुत जरूरी हैं। रोमांस के बिना जीवन अधूरा-सा लगता है, इसलिए बहुत जरूरी हो जाता है कि जीवन में प्यार और रोमांस को जीवित रखें ताकि रिश्तों में इसकी खुशबू बनी रहे।

आज हम कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिससे आपका साथी प्यार में खो जाएगा और शादीशुदा जिंदगी खूबसूरत बन जाएगी, आइए जानते है।

हर मर्ज की दवा है जादू की झप्पी...
जादू की झप्पी हर मर्ज की दवा है ये हर गम भुला देती है और अपनों को और भी करीब लाती है। साथी के साथ अपने रूमानी एहसास को जगाने के लिए आप अपने पार्टनर को गले लगाकर प्यार करें।

अपने साथी को हग करके ये बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और आपकी जिंदगी में उनकी क्या एहमियत है। एक और जहां हग करने से प्यार में फ्रेशनेस बनी रहती है वहीं इसके कई हैल्थ बेनिफिट भी हैं जो इस प्रकार है।

एक रिसर्च से पता चला कि एक प्रोपर हग कई रूपों में हेल्थ बेनिफिट देती है। हग करने से सेल्फ-रिस्पेक्ट भी बढती है। साथ ही एक प्यार-भरी हग आपको बेहद स्पेशल फील कराती है।
अगर हग प्रोपर है, यानी दोनों के हार्ट एक-दूसरे को प्रेस करते हैं तो इससे रिश्ते में विश्वास बढता है और दिलों की दूरियां मिट जाती हैं।

लंबी हग से बॉडी में सेरेटॉनिन नामक हार्मोन का लेवल बढ जाता है और इससे मूड अच्छा होने लगता है।

साथी को गले लगाने, बांहों में भरने उसे प्यार करने का मौका मिल जाता है, आप अपने साथी को हग करके ये एहसास करा दें कि आप उससे कितना प्यार करते हैं।

एक रिसर्च के अनुसार साथी के लिए यह मायने नहीं रखता कि वह कितनी बार अपने प्यार का इजहार करता है। फर्क इससे पड़ता है कि वह किस तरह से अपने प्यार का इजहार करता है।

#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0