महिलाओं के हैल्थ के लिए हानिकारक...

महिलाओं के हैल्थ के लिए हानिकारक...

नाश्ते का महत्व नाश्ता दिन का सबसे महत्तवपूर्ण भोजन होता है। नाश्ता ना करने का अर्थ है आप के शरीर को पर्याप्त ऊर्जा ना मिलना। रात के खाने और सुबह उठने के बाद का अंतराल लम्बा होता है और पूरा दिन काम करने के लिए आप को ऎनर्जी की आवश्यकता होती है, जो केवल नाश्ते से ही मिल पाती है। अगर नाश्ता ना करें तो कुछ समय बाद खाने की इच्छा होती है और लोग पूरा दिन फिर कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं। ऎसी सूरत में भूख मिटाने के चक्कर में अनहैल्थी फूड ही लिया जाता है। अगर आप सुबह कुछ नहीं खाती हैं तो खाली पेट रहने से मैटावोलिज्म पर असर पडता है। वह ईधन जो हमारे शरीर को चलाता है, उस का नाम ग्लूकोज है। विभिन्न कार्य करने के लिए हमारे मस्तिष्क और स्त्रायुतंत्र को इस ईधन की आवश्यकता होती है और अगर आप इस की पूर्ति नहीं करते हैं तो आप का शरीर अपौष्टिक आहार खाने लगता है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0