क्यों जीनत के दिल के करीब है ‘समुंदर में नहा के’ गाना?

क्यों जीनत के दिल के करीब है ‘समुंदर में नहा के’ गाना?

मुंबई। आर.डी. बर्मन के ‘समंदर में नहा के’ गाने से जीनत अमान और मेगास्टार अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन सीजलिग केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था।

हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री ने फिल्म ‘पुकार’ का एक किस्सा साझा करते हुए बताया है कि आखिर क्यों इस फिल्म का गाना उनके दिल के करीब है।

सोनी एंटरटेंमेंट पर प्रसारित होने वाले ‘सुपर डांसर चैप्टर’ के अगले एपिसोड में जीनत ने शूटिग का किस्सा साझा करते हुए कहा, ‘‘मेरे लिए यह गाना काफी यादगार है। मैंने और अमिताभ ने इस गाने की शूटिग गोवा में की थी। फिल्म ‘कुली’ के दौरान अमिताभ घायल हो गए थे और कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहे।’’

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘‘चोट से उबरने के बाद उन्होंने ‘पुकार’ फिल्म के इसी गाने से कमबैक किया था। उनके जोश और ऊर्जा को देखकर सभी काफी उत्साहित थे, क्योंकि वह तेज धूप और रेत के बीच गोवा में गाने की शूटिंग कर रहे थे, जिसकी वजह से यह गाना हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।’’
(आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0