कहां हैं शाका की शबनम, कई हिट फिल्में करने के बाद भी लाइमलाइट से दूर

कहां हैं शाका की शबनम, कई हिट फिल्में करने के बाद भी लाइमलाइट से दूर


बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 

फूल और कांटे और दिलजले जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस मधु शाह ने अजय देवगन के साथ स्क्रीन पर शानदार रोमांस किया था, लेकिन अब लाइटलाइट से दूर हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी फिल्मों के रोमांटिक गाने शेयर करती रहती हैं लेकिन उन्हें उतनी पॉपलैरिटी नहीं मिल रही, जो 90 के दशक के बाकी अभिनेत्रियों को मिल रही है। 

मधु शाह 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थीं, जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर हिंदी और साउथ सिनेमा में पहचान बनाई थी। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म अझगन से की थी, जिसके बाद जेंटलमैन नाम की फिल्म में दिखीं। अभिनेत्री ने तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषी फिल्मों में काम किया। हालांकि हिंदी फिल्मों में अभिनेत्री को ज्यादा सफलता मिली। उन्होंने पहली हिंदी फिल्म फूल और कांटे में अजय देवगन के साथ काम किया और रातों-रात अपनी पहचान बना ली। 

साल 1992 में आई फिल्म रोजा मधु के करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। फिल्म मणिरत्नम की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया, जिसके बाद उन्होंने एलान, पहचान, हम हैं बेमिसाल, जालिम और दिलजले जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म दिलजले में अजय देवगन ने शाका और अभिनेत्री ने शबनम का रोल प्ले किया। दोनों की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी। 

हालांकि अच्छे किरदार की तलाश में अभिनेत्री ने सिलेक्टिव फिल्में करने का फैसला लिया और धीरे-धीरे सिनेमा से दूरी बना ली। लंबे ब्रेक के बाद मधु ने साल 2023 में सिनेमा में दोबारा वापसी की और फिल्म शाकुंतलम में समांथा रुथ प्रभु के साथ काम किया, जिसके बाद वे कार्तम भुगतम और तेलुगू फिल्म ईगल में नजर आईं। 
बैक-टू-बैक फिल्मों के बाद भी अभिनेत्री लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने पुराने और रोमांटिक गानों को शेयर करते हुए फैंस से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने हाल ही सैफ अली खान के साथ की फिल्म उड़ान का रोमांटिक गाना जब जब देखूं तुझे शेयर किया है। -आईएएनएस

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0